नेपाल के तीसरे जिले में फैला स्वाइन फ्लू
बगलुंग अैर परबत से सटे मयागदी जिले में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने के बाद 12 लोगों के नमूनों की जांच के बाद नौ लोगों में एच1 एन1 वायरस सकारात्मक पाया गया। स्वाइन फ्लू के भय से 250 से अधिक लोग जांच के लिए अस्पताल पहुंचे।
सरकार द्वारा जांच के लिए जिले में चिकित्सकों की एक टीम भेजी गई है जबकि स्कूलों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। परबत में नौ लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिसमें स्कूल के बच्चे और सेना के जवान शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications