कहीं मुंबई हमले के सूत्रधारों के संपर्क में तो नहीं था हेडली!

अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अनुसार हेडली और पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा, दोनों लश्कर के सरगनाओं और इलियास कश्मीरी सहित पाकिस्तान के अन्य शीर्ष आतंकियों के संपर्क में थे।

खुफिया विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यह पता चलने के बाद कि हेडली ने जुलाई 2008 तक मुंबई में दो वर्षो तक वीजा एजेंसी चलाया था, अब हम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं वह मुंबई हमले के बारे में वाकिफ तो नहीं था और वह हमले की साजिश में शामिल तो नहीं था।"

अधिकारी ने कहा, "शिकागो गया जांच दल पूरे विवरणों से सुसज्जित है और हेडली की असली भूमिका के बारे में जल्द ही पता चल जाएगा।"

खुफिया सूत्रों के अनुसार हेडली द्वारा संचालित इमिग्रैंट ला सेंटर मुंबई के ताड़देव एसी मार्केट में स्थित था। यह संस्था अमेरिका और कनाडा जाने वाले अर्ध कुशल श्रमिकों के लिए वीजा दिलाने में मदद देती थी।

पाकिस्तानी नागरिक हेडली ने अपने मूल नाम दाऊद गिलानी को बदलने के बाद अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली थी और उसके बाद उसने व्यापारिक वीजा पर वर्ष 2006 से 2009 के बीच नौ बाद भारत की यात्रा की थी।

मुंबई हमले की जांच कर रहे मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया पहले ही कह चुके हैं कि पुलिस के पास इससे संबंधित पूरे विवरण मौजूद हैं कि हेडली मुंबई प्रवास के दौरान शहर में कहां रूका हुआ था।

जांच दल इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि तहव्वुर राणा आतंकी हमले के कुछ दिनों पहले मुंबई में तो नहीं था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+