सदन में विधायक के साथ हाथापाई अचंभित करने वाली घटना : नीतीश
नीतीश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "यह अचंभित करने वाली घटना है। हिंदी में शपथ लेने के लिए विधानसभा में एक निर्वाचित विधायक पर कैसे कोई हमला कर सकता है।"
उन्होंने कहा, "हर किसी को इस घटना की निंदा करनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा के भीतर मनसे विधायकों ने आजमी को न सिर्फ हिंदी में शपथ लेने से रोका बल्कि उनके साथ हाथापाई भी की। आजमी पर हमले के आरोप में मनसे के चार विधायकों को चार साल के लिए विधानसभा से निलंबित भी कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications