त्रिपुरा में छह उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस प्रवक्ता ने कहा," बांग्लादेश में प्रशिक्षित उग्रवादियों ने अपने सरगना 28 वर्षीय बिधनजॉए रेयांग के नेतृत्व में त्रिपुरा असम राइफल्स (टीएसआर) और असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने देर सोमवार को आत्मसर्पण कर दिया।"
आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों की उम्र 19 से 28 वर्ष के बीच है। ये उग्रवादी बांग्लादेश के पूर्वोत्तर में सिलहट जिले में सतचारी स्थित अपने शिविर से भाग गए थे।
आत्मसर्मपण के दौरान उग्रवादियों ने अधिकारियों के समक्ष विदेशी मुद्रा के अलावा भारी मात्रा में हथियार और विदेशी कारतूस जमा कराए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications