प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले भारत और रूस के बीच वार्ता
भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे सोबयानिन ने कृष्णा के साथ वाणिज्य, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग के भारत-रूस अंतर्सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी) की बैठक की सह-अध्यक्षता की थी।
दोनों पक्षों ने व्यापार संबंधों को तेज गति देने पर सहमति जताई। भारत की ओर से एक सुव्यवस्थित वीजा व्यवस्था खासतौर से व्यापार वीजा मिलने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया गया। ऐसा होने से 2015 तक द्विपक्षीय व्यापार में सात अरब डॉलर से 20 अरब डॉलर तक की बढ़ोतरी की संभावना है।
उन्होंने असैनिक परमाणु सहयोग बढ़ाने, नए रक्षा सौदे करने और रूस के हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में भारत की अधिक हिस्सेदारी पर बात की।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बैठक में हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान और इस पूरे क्षेत्र में आतंकवाद के खतरे पर भी चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिसम्बर की शुरुआत में दो दिवसीय रूस यात्रा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications