सीबीआई ने 7 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया
नागपुर रेलवे स्टेशन के पास यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस के साधारण डिब्बे में छापा मारकर चरणदास, अमित कुमार, रंजीत, साधू और रामस्वरुप को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से बाघ की दो खालें, बाघों की 38.4 किलोग्राम हड्डियां और दांत बरामद किए गए हैं।
इन आरोपियों को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्लूसीसीबी) की मदद से पांच नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि उनसे पूछताछ के बाद दो सदस्यों तासी शेझरिंग को उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तेंदुए की दो खाल और ऊदबिलाव की एक खाल बरामद की गई। उसके दूसरे साथी तासी लादोए को भी दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी नेपाल के रास्ते इनकी तस्करी चीन और तिब्बत में करते थे। बरामद की गई बाघ की खालों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दस लाख से अस्सी हजार रुपया प्रति किलो के बीच है।
सातों आरोपी पूछताछ के लिए शुक्रवार तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications