पश्चिम बंगाल में नक्सलियों को खोज रही है पुलिस
जम्बोनी पुलिस स्टेशन प्रभारी लोमान हुसैन का कहना है, "हम पास के जंगलों में उन्हें खोज रहे हैं। हम गहन खोज कार्यक्रम चला रहे हैं। हमने आसपास के अन्य पुलिस स्टेशनों, झारखण्ड और उड़ीसा के पड़ौसी क्षेत्रों को भी सचेत कर दिया है।"
यह घटना गिधनी के मुख्य बाजार में हुई थी, जो कि झारखण्ड की सीमा से आठ किलोमीटर और लालगढ़ से 25 किलोमीटर दूर स्थित है।
एक प्रत्यक्षदर्शी दुकानदान का कहना है, "शाम को 5.45 बजे के करीब यह घटना हुई थी। मैं बाजार में अपनी दुकान से दूर था। मैंने अचानक कुछ आवाजें सुनीं। शुरुआत में मुझे लगा कि यह पटाखों की आवाज है। फिर मैंने देखा कि लोग किसी न किसी तरह से भाग रहे हैं।"
हुसैन ने कहा कि जब राज्य पुलिस के अर्धसैनिक बल 'ईस्टर्न फ्रंटियर रायफल्स' (ईएफआर) के जवान चाय की चुस्कियां ले रहे थे उसी समय चार नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया था।
हुसैन ने बताया कि वहां ईएफआर के आठ जवान मौजूद थे। जिनमें से चार की मृत्यु हो गई जबकि चार भागने में कामयाब रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications