कोलकाता की सड़कों पर लगेंगे 120 खुफिया निगरानी कैमरे
अतिरिक्त आयुक्त (यातायात) के. हरीराजन ने कहा, "ये खुफीया निगरानी कैमरे पूरे शहर में विभिन्न संवेदनशील जगहों पर लगेंगे। इससे यातायात के नियमों का उलंघ्घन करने वालों को पकड़ने में मदद मिलेगी।"
कोलकाता में एक रैली को रवाना करते हुए हरीराजन ने कहा कि इस तरह के 12 निगरानी कैमरे लगाए जा चुके हैं।
हरीराजन ने कहा कि पिछले साल सड़क दुर्घटना में 421 लोगों की मौत हुई थी। इस साल अभी तक 360 लोगों की मौत हो चुकी है और हम प्रयास कर रहे हैं कि इस तरह की दुर्घटनाओं को 400 के अंदर ही सिमित रखा जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications