मध्य प्रदेश के सभी नगरों में बनेंगी उत्कृष्ट सड़कें
अपने आवास पर सोमवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा," सड़कों की हालत में सुधार के लिए उत्कृष्ट सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक नगर में हर साल एक उत्कृष्ट सड़क बनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में हवाई अड्डे से वल्लभ भवन तथा महाराणा प्रताप नगर तक उत्कृष्ट सड़कें बनेगी।"
गौर ने आगामी चार साल के लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में तालाब बनाना संभव नहीं है इसलिए पुराने तालाबों को सुधारा जाएगा और साथ ही तालाबों के शुद्घिकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। खेल मैदानों एवं पाकरें का निर्माण कराया जाएगा। भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन भी चलाई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications