पंजाब में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में सोमवार को चंडीगढ़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक कुलदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया," हमने अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मैं इससे अधिक जानकारी नहीं दे सकता।"
सतर्कता विभाग के सूत्रों का कहना है कि पंजाब के एक व्यवसायी ने अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications