राजद और लोजपा ने अबू आजमी के साथ हाथापाई को शर्मनाक बताया
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह बेहद ही शर्मनाक घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से देश बंट जाएगा। इस घटना के लिए उन्होंने शिवसेना और मनसे दोनों को जिम्मेवार ठहराया।
लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रभाषा हिंदी के विरोधी मनसे विधायकों की सदस्यता समाप्त कर देनी चाहिए तथा उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रवाद की बात कहती है परंतु इस मुद्दे पर वह चुप क्यों है। पासवान ने कहा कि वोट की खातिर ऐसे लोग देश बांटने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्त लोगों को मिलकर तथा इस विचार कर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications