प्रत्यक्ष कर संहिता से आएगी परेशानी : कैथोलिक चर्च
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को दिए एक ज्ञापन में कैथोलिक बिशप कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) ने कहा, "प्रत्यक्ष कर संहिता से कैथोलिक ईसाई समुदाय और अन्य धर्मो के अंदर काम करने वाले न्यासों, सोसायटी और संस्थाओं के सामने गंभीर समस्या पैदा होगी।"
सीबीसीआई के प्रवक्ता बाबू जोसेफ ने कहा, "लगता है प्रत्यक्ष कर संहिता में पूरे देश में वास्तविक दान संस्थाओं के सामने आने वाले संभावित खतरों और कठिनाइयों की अनदेखी की गई है।"
उन्होंने कहा कि कोई भी धार्मिक संगठन बिना वित्तीय समर्थन के अपनी गतिविधियां संचालित नहीं कर सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications