इंडोनेशिया में भूकंप, एक की मौत, 82 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई। झटके स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के 02.41 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सुम्बावा द्वीप के पूर्व में था।
स्वास्थ्य मंत्रालय में आपदा केंद्र के प्रमुख रुस्तम पकाया ने बताया कि भूकंप का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी नूसा तेंगारा प्रांत के बीमा जिले पर पड़ा है। यहां कई मकान और दूसरी इमारतें ढह गई हैं।
उन्होंने बताया, "भूकंप में घायल एक व्यक्ति की सात घंटो तक चले उपचार के दौरान मौत हो गई।" पकाया ने कहा कि 82 लोग घायल हुए हैं जिनमें छह की हालत गंभीर है।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर खबर दी है कि भूकंप से 12 मकान, दो स्कूली इमारत और एक स्वास्थ्य केंद्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications