मंदी के दौरान मजबूत कंपनियों ने नियुक्तियां जारी रखीं : जेनपैक्ट
विश्व आर्थिक फोरम के भारत आर्थिक सम्मेलन के मौके पर जेनपैक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत) प्रमोद भसीन ने कहा, "लोग जानते हैं कि आप पर (नियुक्ति करने वाली कंपनियों पर) नजर रहेगी। आप कोई मामूली प्रतिक्रिया नहीं दे सकेंगे और मैं सोचता हूं कि यह बहुत अच्छी चीज है।"
भसीन ने कहा, "कर्मचारियों को यह जानना चाहिए कि वह एक मजबूत कंपनी के लिए काम करते हैं और यह महत्वपूर्ण है।"
उन्होंने कहा कि जेनपैक्ट मंदी के दौर से बेहतर विकास कर रही है और इस दौरान उसने महत्वपूर्ण विकास किया है।
उन्होंने कहा, "नियुक्तियों में कोई मंदी नहीं है। इस साल हमने पूरी दुनिया में छह से सात हजार लोगों की नियुक्ति की। हम अगले साल नियुक्तियां जारी रखेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications