इराक में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 2 अमेरिकी पायलटों की मौत
बगदाद, 9 नवंबर (आईएएनएस)। इराक के उत्तरी सलाह-अल-दिन प्रांत में सोमवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अमेरिकी सेना के दो पायलटों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो पायलटों की मौत हो गई।
अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरने वाले पायलटों के नामों की घोषणा नहीं की गई है और उनके परिवारों को अभी इस दुर्घटना की सूचना नहीं दी गई है।
इराकी पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एक वेबसाइट के अनुसार इराक में अबतक 4,361अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications