भारतीय उच्चायोग पर हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादियों की तलाश
बांग्लादेश की खुाफिया शाखा (डीबी) के सहायक आयुक्त सनवर हुसैन ने समाचार पत्र 'द डेली स्टार' से कहा, "विदेशी दूतावासों पर हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।"
डीबी के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय उच्चायोग और अमेरिकी दूतावास पर हमले की साजिश की जानकारी उन्हें हिरासत में लिए गए लश्कर के आतंकवादी मुफ्ती हारुन इजहार, शाहिदुल इस्लाम और अल अमीन ऊर्फ सैफुल से मिली।
उल्लेखनीय है कि इजहार इस्लामिया ओइकिया जोत दल के नेता मुफ्ती इजहारुल इस्लाम का बेटा है।
इस्लाम ने कहा कि हमले की साजिश में वह या इजहार शामिल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications