आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का भारत दौरा बुधवार से
कैनबरा, 9 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रुड दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से इस सप्ताह भारत का दौरा करेंगे।
वेबसाइट 'न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू' ने सोमवार को खबर दी कि प्रधानमंत्री का दो दिवसीय मुंबई और दिल्ली का दौरा बुधवार से आरंभ होगा। भारतीय छात्रों की सुरक्षा के बारे में भारत को आश्वस्त करने का आस्ट्रेलिया की संघीय सरकार के पास यह एक और मौका होगा।
पहले के दो दौरे रद्द होने के बाद रुड का यह पहला भारत दौरा होगा।
आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर मई-जून से आरंभ हुए नस्लीय हमलों के बाद से भारत दौरे पर आने वाले रुड सबसे वरिष्ठ सरकारी पदाधिकारी हैं।
रुड गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भेंट करेंगे। वह मुंबई में एक क्रिकेट मैच में भी उपस्थित होंगे। वह मुंबई में कई भारतीय उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications