हिंदी में शपथ लेने पर अबू आजमी से मनसे विधायकों की हाथापाई
आजमी ने जैसे ही हिंदी में शपथ लेनी आरंभ की, तभी मनसे विधायक उनकी ओर झपटे और उन्हें पोडियम से दूर हटा दिया। मनसे विधायक रमेश बांजले ने आजमी के सामने रखा माइक्रोफोन ही उखाड़ लिया।
मनसे विधायक राम कदम ने उन्हें थप्पड़ मारा और उनके चेहरे व सीने पर भी वार किया। इस दौरान आजमी खुद को बचाते रहे और पूरा सदन अवाक रहा। मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी इस दौरान सदन में बैठे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications