अदन की खाड़ी में तैनात रहेंगे भारतीय युद्धपोत
नौसेना के पूर्वी बेड़े के अधिकारी रियर एडमिरल पी.मुरुगेसन ने संवाददाताओं से कहा दो भारतीय युद्धपोतों को अदन की खाड़ी में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जहाजों की रक्षा के लिए ये जहाज तब तक तैनात रहेंगे जब तक अदन की खाड़ी में समुद्री लूट की घटनाओं का स्थायी हल नहीं निकलता।
मुरुगेसन ने कहा, "जब युद्धपोत भारतीय जहाजों की रक्षा में रहेंगे तब किसी की भी उनके पास पहुंचने की हिम्मत नहीं होगी।" उन्होंने कहा कि अदन की खाड़ी में पश्चिमी बेड़े के दो जहाज तैनात होंगे।
मुरुगेसन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य देश अदन की खाड़ी में सोमालियाई लुटेरों द्वारा जहाजों को अगवा करने की समस्या के स्थायी हल के लिए काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications