पंजाब और हरियाणा में बारिश से जनजीवन प्रभावित
चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक छत्तर सिंह मलिक ने आईएएनएस को बताया, "पंजाब और हरियाणा के विभिन्न भागों में तेज बारिश तेज पश्चिमी विच्छोभ के कारण हुई।"
उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से संभवत: तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और 13 से 16 नवंबर तक और बारिश हो सकती है।
एक बैंककर्मी शनी शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "बारिश की वजह से कार्यालय पहुंचने में देरी हुई। तेज हवाओं के कारण स्कूटर को सड़क के किनारे रोकना पड़ा।"
पंजाब के लुधियाना और पटियाला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.2 और 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के अंबाला और हिसार में क्रमश: 14.5 डिग्री सेल्सियस और 17.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications