बारात में गोली चलने से 2 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार जोगापुर कोठी गांव में रविवार की रात लड्डन मियां के घर गोपालगंज जिले के धनटोलिया क्षेत्र से बारात आयी थी। बारात में आये लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का प्रबंध किया गया था। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे हुए थे। इसी दौरान की गई फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
महराजगंज के अनुमण्डल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि मृतक शंभु कुमार और राज कुमार रामपुर गांव के रहने वाले थे जो आर्केस्ट्रा देखने आये हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications