मुंबई जैसे हमले को नाकाम करने के लिए नौसेना लाएगी विशेष जहाज
नौसेना के पूर्वी बेड़े के अधिकारी रियर एडमिरल पी.मुरुगेसन ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्वी तट पर चौकसी देश के अन्य तटों की तुलना में कमजोर है। ऐसे में मुंबई हमले के बाद की स्थिति में आप किसी एक तट पर सुरक्षा में कोताही का जोखिम नहीं उठाया जा सकता।
मुरुगेसन ने कहा, "हम पश्चिमी तट की तरह ही पूर्वी तट को समान महत्व देंगे और किसी भी हिस्से पर हम कम ध्यान नहीं देंगे। हम पश्चिमी तट पर भी हमले को नाकाम करने के लिए जहाज तैनात करेंगे। ये जहाज मध्यम और छोटे आकार के होंगे ताकि वह हर जगह पहुंच सके।"
मुरुगेसन ने कहा कि इस प्रकार के जहाज की तैनाती की शुरुआत कामेश्वरम और हल्दिया से की जाएगी। नौसेना के अलावा तटरक्षक बल भी इस प्रकार के जहाजों का इस्तेमाल करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications