चुनौती भरा है आने वाला समय: पीएम

शनिवार को विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में सिंह ने कहा, "मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में वैश्विक आर्थिक मंदी का ठीक ढंग से मुकाबला किया। देश की अर्थव्यवस्था 2008-09 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी। बुरा वक्त गुज चुका है हालांकि वैश्विक अर्थव्यवस्था को ठीक होने में वक्त लगेगा।"
भारत में नए अवसर
सिंह ने कहा कि यह सच है कि अन्य देशों की तुलना में भारत में नए अवसर पैदा हुए हैं लेकिन इससे हमारे सामने कई चुनौतियां भी आई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.5 फीसदी और अगले वर्ष सात फीसदी रहेगी।
सिंह ने कहा, "हमारा लक्ष्य प्रतिवर्ष नौ फीसदी विकास दर हासिल करना है।" उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में बड़े स्तर पर विकास की जरूरत है। सिंह ने कहा, "हमारी रणनीति मजबूत घरेलू मांग के बल पर उच्च विकास दर हासिल करना है। हम बुनियादी संरचना के क्षेत्र में भारी निवेश कर इस लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications