सीमा पार से हुई फायरिंग, जवान शहीद

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे पूंछ सेक्टर पर सीमा पार से गोलीबारी हुई। संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने यह गोलीबारी भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे आतंकवादियों की घुसपैठ को सफल बनाने के लिए की।
दो सैनिक घायल
सेना के प्रवक्ता के मुताबिक इस गोलीबारी में एक जूनियर कमिशंड अधिकारी शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में पाकिस्तान कई बार युद्ध विराम का उल्लंघन कर चुका है। उधर गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कुछ दिन पहले आगाह किया था कि सीमा पर घुसपैठ बढ़ सकती है। यही नहीं भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने भी सीमा पर घुसपैठ होने के संकेत दिए थे। इसे देखते हुए भारतीय सीमा सुरक्षाबल लगातार चौकन्न है।












Click it and Unblock the Notifications