पेशावर में हुए आत्मघाती हमले में 8 की मौत (लीड-1)
पाकिस्तानी चैनल 'जियो न्यूज' ने पेशावर के जिला समन्वय अधिकारी (डीसीओ) साहिबजादा अनीस के हवाले से बताया है कि पेशावर में मतनी के अदजई क्षेत्र में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई।
विस्फोट के बाद घायलों को लेडी रेडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में नौ की हालत गंभीर बनी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) करीम खान ने कहा कि लगता है कि यह विस्फोट एक आत्मघाती हमला था।
पेशावर में हुए इस हमले के लिए खबर एजेंसी और दारा आदमखेल के आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications