पश्चिम बंगाल में विरोधियो ने नक्सलियों का आयात किया: येचुरी
माकपा और नक्सलियों के गठजोड़ के आरोपों के बारे में येचुरी ने कहा, "यह बेतुका आरोप है। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में सबसे ज्यादा हमारे लोगों की जान गई है।"
समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के एक कार्यक्रम में येचुरी ने शनिवार को कहा, "पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से उपजा नक्सलवाद 30 वर्षो तक राज्य में नहीं लौटा क्योंकि हमने उसके खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी थी।"
उन्होंने रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के एक संदर्भ का हवाला देते हुए कहा कि पश्विम बंगाल में नक्सलियों को माकपा के राजनीतिक विरोधियों ने लाया है।
येचुरी ने कहा, "नक्सलियों को राज्य में इसलिए लाया गया ताकि उनका इस्तेमाल हमारे विरुद्ध किया जा सके।"
माकपा नेता ने कहा कि जिस तरह से चंदन तस्कर वीरप्पन के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया था उसी तरह से झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications