करंदलाजे को हटाया गया तो आत्मदाह करेंगे समर्थक
समर्थकों ने करंदलाजे के समर्थन में यहां उनके घर के बाहर आयोजित प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से कहा, "यदि मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए शोभा करंदलाजे को मंत्रिमंडल से हटाया तो हम आत्मदाह करेंगे। पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में वह अच्छा काम कर रही हैं।"
इसके पहले करंदलाजे ने गुरुवार को कहा था कि मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा की सरकार को बचाने के लिए वह मंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।
माना जा रहा है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व असंतुष्टों से समझौते के लिए मुख्यमंत्री की करीबी माने जाने वाली ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री करंदलाजे को हटाने पर विचार कर रहा है।
करंदलाजे (44 वर्ष) ने आईएएनएस से कहा था, "मैं सरकार बचाने के लिए इस्तीफा देने को तैयार हूं लेकिन किसी ने मुझसे ऐसा करने के लिए कहा नहीं है।"
असंतुष्टों का नेतृत्व कर रहे पर्यटन मंत्री जी.जनार्दन रेड्डी और उनके बड़े भाई राजस्व मंत्री जी. करुणाकर रेड्डी सभी मंत्रालयों के कामकाज में हस्तक्षेप करने के लिए करंदलाजे को निशाना बना रहे हैं।
असंतुष्टों का आरोप है कि करंदलाजे दूसरे मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार करती हैं। हालांकि करंदलाजे इस आरोप से इंकार करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications