नवजात की हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला ममता सामंतरी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी ननद के बेटे की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि वह चाहती थी कि उसका बेटा ही संपत्ति का अकेला वारिस बने।
ममता पुरी जिले के काखारू बास्ता गांव की निवासी हैं। पुलिस महानिरीक्षक जगन्नाथ मिश्रा ने आईएएनएस को इस संबंध में जानकारी दी।
पुलिस ने नवजात का शव शनिवार को गांव के एक तलाब से बरामद किया था। बच्चा शुक्रवार से ही लापता बताया जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications