मार्गरेट थैचर का बेटा बना दक्षिण अफ्रीकी गुप्तचर
एक समाचार पत्र ने रविवार को खबर दी है कि भाड़े का ब्रिटिश सैनिक सिमोन मान पहले ही सार्वजनिक तौर पर सर मार्क थैचर पर आरोप लगा चुका है। मान को इक्वे टोरियल गिनी सरकार ने चार नवंबर को रिहा कर दिया था। वह 2004 में विद्रोह की कोशिश के बाद चार वर्षो तक जेल में रहा।
संडे टाइम्स में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार थैचर की दक्षिण अफ्रीकी खुफिया एजेंसी एसएएसएस के एक अधिकारी से उस समय मुलाकात हुई, जब पुलिस उनसे उन आरोपों के बारे में पूछताछ कर रही थी, जिसमें कहा गया था कि इक्वे टोरियल गिनी सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश के लिए थैचर ने वित्तीय मदद की थी।
रिपोर्ट में एक ब्रिटिश पत्रकार के हवाले से कहा गया है कि थैचर ने उससे कहा कि उसे गुप्तचर एजेंसी में एक एजेंट के रूप में स्वीकार कर लिया गया। लेकिन ठीक चार दिनों बाद भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें सरकार विरोधी कानून के तहत निरुद्ध कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications