अल सल्वाडोर में तूफान से 40 की मौत
सन सल्वाडोर, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अल सल्वाडोर में तूफान ईदा की वजह से आई बाढ़ से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ की वजह से जहां भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है वहीं हजारों लोग बेघर हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के हंबटरे सेंटेनो के हवाले से रविवार को खबर दी है कि तूफान को देखते हुए कहा कि सरकार ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।
सेंटेनो ने कहा कि राहत अभियान शुरू कर दिया गया है और तूफान और बाढ़ की वजह से और लोगों के हताहत होने की आशंका है।
मध्य अमेरिका में स्थित अल सल्वाडोर के साथ ही तूफान ईदा मध्य अमेरिकी क्षेत्र के साथ ही मेक्सिको, निकरागुआ की ओर बढ़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications