चेन्नई में डच नागरिक गिरफ्तार
साइबर अपराध शाखा के अधिकारियों ने 56 वर्षीय डच नागरिक डब्ल्यू.विलियम्स को शनिवार को गिरफ्तार किया। उसे सूचना प्रौद्योगिकी कानून-2008 के तहत गिरफ्तार किया गया।
विलियम्स के संबंध में इंटरपोल ने भी अलर्ट किया था। जर्मनी स्थित एक बाल रक्षा केंद्र ने इंटरपोल से विलियम्स की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications