उज्जैन में बस नदी में गिरी, 5 बच्चों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार रतलाम जिले के ताल क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे किसी आयोजन के सिलसिले में उज्जैन आए थे। इन बच्चों को लेकर यह बस रविवार की रात को वापस लौट रही थी, तभी महिदपुर के पास क्षिप्रा नदी से निकले नाले के पुल से गुजरते वक्त संतुलन गड़बड़ाया और बस नाले में जा समाई। नाले में पानी ज्यादा है।
उज्जैन के कलेक्टर अजातशत्रु ने रविवार की रात को आईएएनएस को बताया कि बच्चों से भरी बस नाले में गिरी है और पांच बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications