..तो रेलवे स्थापित करेगा बंकिम शोध केंद्र : ममता बनर्जी
उत्तर 24 परगना जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में बनर्जी ने कहा कि रेलवे ने राज्य सरकार को वर्ष 2007 में ही चट्टोपाध्याय को समर्पित एक शोध केंद्र स्थापित करने के लिए जमीन मुहैया करा दी थी। राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' की रचना चट्टोपाध्याय ने ही की थी।
बनर्जी ने कहा, "अभी तक राज्य सरकार उस भूमि पर कुछ भी नहीं कर पाई है। यदि वह कुछ करती है तो अच्छी बात है। मैं उस पर बराबर नजर रखे हुए हूं। लेकिन यदि अगले तीन महीने के भीतर कुछ नहीं हुआ तो रेलवे उस परियोजना को पूरा करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications