कर्नाटक सरकार के कामकाज की निगरानी के लिए समन्वय समिति बनेगी
पार्टी ने एक समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को इस समिति का प्रमुख बनाया जाएगा। यह समिति सुनिश्चित करेगी कि कर्नाटक सरकार के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए जाएं।
कर्नाटक में असंतुष्टों ने मुख्यमंत्री वी.एस.येदियुरप्पा पर तानाशाही रवैया अपनाने और केवल करीबी मंत्रियों को ही तवज्जो देने और शेष मंत्रियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। इसे देखते हुए ही पार्टी ने समन्वय समिति बनाने का प्रस्ताव किया है।
अभी तक गठबंधन सरकार बनने की स्थिति में ही समन्वय समिति बनाने की परंपरा रही है जिसमें गठबंधन के सभी दलों के लोग शामिल होते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications