नक्सलियों के हमले में 4 जवान शहीद
राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि नक्सलियों के हमले में अर्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई। शवों को घटनास्थल से जमबोनी पुलिस स्टेशन लाया गया है।
अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं लेकिन अभी आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके हैं।
पश्चिम मिदनापुर के जिला मजिस्ट्रेट नारायण स्वरूप निगम ने आईएएनएस से कहा कि ईएफआर के साथ ही राज्य पुलिस के एक अर्धसैनिक बल के जवानों को जमबोनी शिविर में तैनात किया गया था। यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित गिधानी बाजार में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया।
हमला उस वक्त किया गया जब जवान गश्त करने के बाद चाय पीने के लिए रुके थे। आटोमेटिक राइफल से हमले को अंजाम देने के बाद नक्सली पास के घने जंगलों में फरार हो गए।
घटनास्थल झाड़ग्राम उप मंडल के अंतर्गत है। यहां से झारखण्ड की सीमा 8 किलोमीटर दूर है जबकि लालगढ़ शहर से यह 25 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications