स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण के लिए सभी वगरे का सहयोग आवश्यक
संधु आज यहां स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन्फ्लूएंजा (एच1एन1) की रोकथाम के लिए चिकित्सा, पर्यटन एवं होटल उद्योग, निजी चिकित्सा संस्थानों, निजी चिकित्सकों तथा इण्डियन मेडिकल ऐसोसिऐशन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने फ्लू के वाइरस और उसके बढ़ते प्रभाव के बारे में चर्चा करते हुए इस बात पर बल दिया कि इस रोग को पहचान कर इसकी प्राथमिक स्तर पर ही रोकथाम कर ली जाए तो इसकी गंभीरता से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पोजिटिव पाए जाने वाले रोगियों के ईलाज के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पांच दल घर-घर जाकर लोगों का उपचार कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications