हिमाचल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे और यातायात) जगजीत कुमार (57) अपने आवास पर मृत पाए गए।
शर्मा ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। शव के पास से रिवाल्वर पाया गया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि कुमार की मौत शनिवार देर रात एक से 1.30 बजे के बीच हुई। उनके परिवार के सदस्य को इसकी जानकारी तड़के हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications