रोहड़ू में 69 और ज्वाली में 67 फीसदी मतदान
उन्होंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कुल 69 प्रतिशत तथा ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 66़ 99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रोहड़ू विधानसभा उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत वर्ष 2007 के आम विधानसभा चुनाव के लगभग रहा जबकि ज्वाली में मत प्रतिशत में 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। 2007 के विधानसभा चुनाव में रोहड़ू में 69़ 46 प्रतिशत तथा ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 73़ 39 प्रतिशत मतदान हुआ था।
खाची ने कहा कि उपचुनाव के दौरान कुल 209 पोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया था जिनमें से 118 रोहड़ू व 91 ज्वाली में तैनात की गई थीं। 202 पोलिंग पार्टियां 7 नवंबर को ही वापस लौट आई थीं जबकि डोडरा-क्वोर की सात पोलिंग पार्टियां निर्वाचन अधिकारियों के मुख्यालय पर आज पहुंचीं। सभी ई़ वी़ एम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
उन्होंने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदान केंद्रों पर 80 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया जबकि 33 मतदान केंद्रों पर 70 प्रतिशत से अधिक और 46 मतदान केंद्रों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इस चुनाव क्षेत्र में सर्वाधिक 83़ 67 प्रतिशत मतदान चरुंडी मतदान केंद्र पर रिकार्ड किया गया।
ज्वाली चुनाव क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 71़ 74 प्रतिशत तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 62़ 43 प्रतिशत रही। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 66़15 प्रतिशत महिला मतदाताओं जबकि 72़35 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। रोहड़ू में 48690 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 49619 मतदाताओं ने मत डाले।
खाची ने कहा कि मतगणना का कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में 10 नवंबर, 2009 को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications