कोड़ा की अस्पताल से छुट्टी, अब होगी पूछताछ

कोड़ा को पेट दर्द, उल्टी और उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद बीते मंगलवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अख्तर ने कहा, "हमने कोड़ा को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बारे में प्रवर्तन निदेशालय को सूचित कर दिया है। अब निदेशालय को फैसला करना है कि उसे आगे क्या कदम उठाना है। कोड़ा को भी यह निर्णय लेना है कि वह कब अस्पताल छोड़ते हैं।"
गौरतलब है कि कोड़ा पर 2,500 करोड़ रुपयों के गैर कानूनी लेन-देन का आरोप है। उन पर आरोप है कि इस राशि में से 550 करोड़ रुपये की रकम उन्होंने हवाला के जरिये या अवैध धन को वैध बनाकर दुबई, थाईलैंड, लाइबेरिया और मलेशिया भिजवाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications