सुरक्षा बल के जवान की चाकू मारकर हत्या
कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिभूति कागज कारखाना में कार्यरत जवान एम.जी. खंडारे का रविवार को चार युवकों के साथ विवाद हो गया। इसके चलते इन युवकों ने खंडारे पर चाकू से वार कर दिया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
कोतवाली थाने से मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications