मध्य प्रदेश में चिकित्सकों को चार स्तरीय वेतनमान का लाभ
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है पिछले 10 माह की अवधि में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ चिकित्सकों की कमी को दूर किया गया है। इस अवधि में लगभग 2500 चिकित्सकों को चार स्तरीय वेतनमान का लाभ मिला है और 436 चिकित्सकों को पदोन्नति मिली है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनूप मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीण केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संविदा के 300 चिकित्सकों के पद मंजूर किए गए हैं। साथ ही नियुक्ति के अधिकार कलेक्टरों को दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications