सामरिक संपत्तियां पूरी तरह सुरक्षित है: पाकिस्तान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित रविवार को अमेरिकी स्तंभकार सीमौर हर्ष के 'द न्यूयार्कर' पत्रिका में छपे 'डिफेंडिंग द आर्सेनल' (शस्त्रागार की सुरक्षा) शीर्षक वाले उस लेख पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें सवाल खड़ा किया गया है, "क्या अस्थिर पाकिस्तान में परमाणु आयुधों को सुरक्षित रखा जा सकता है?"
बासित ने एक बयान में कहा है कि हर्ष के विचार बिल्कुल भ्रामक और निराधार है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि बासित ने कहा कि घरेलू स्तर पर विकसित बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था उतनी ही पुख्ता और प्रभावी है, जितनी कि किसी अन्य परमाणु हथियार संपन्न देश में।
बासित ने कहा कि पाकिस्तान को इसके लिए किसी दूसरे देश से मदद की कोई आवश्यकता नहीं है। एक संप्रभु देश के नाते पाकिस्तान किसी दूसरे देश को अपने परमाणु व सामरिक ठिकानों तक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पहुंचने की इजाजत नहीं देगा।
प्रवक्ता ने कहा, "इस संदर्भ में कोई भी सुझाव निर्थक है। हमारी पेशेवर सेना हमारे परमाणु शस्त्रागार की हिफाजत करने में पूरी तरह सक्षम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications