गुना में नकली नोटों के साथ 5 गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के को-आपरेटिव बैंक के करीब शनिवार की रात को पुलिस ने पांच लोगों को दबोचा। इनके पास से एक लाख 24 लाख रुपये मिले, जांच पड़ताल में सभी नोट नकली निकले।
इन नोटों को दिल्ली से झालावाड़ निवासी मुस्तकीम लेकर आया था। उसके साथ मामा (नई दिल्ली), मनोज गोस्वामी (बाड़ी), आजाद (गुना) और राम प्रसाद (मंदसौर) को भी पकड़ा गया है।
कोतवाली के थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि बरामद किए गए सभी नोट 500-500 के हैं। मुस्तकीम ने पुलिस को बताया है कि वह 60 हजार रुपये में एक लाख 24 हजार के नोट लेकर आया था और उसे इन नोटों को 70 हजार रुपये में सौदा करना था।
पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के और भी सदस्य हो सकते हैं जो इस इलाके में नकली नोटों को खपाने का काम करते हों। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications