पंजाब की एक तीर्थयात्री महिला की पाकिस्तान में मौत
अधिकारियों के मुताबिक गुरुनानक देव की जयंती के मौके पर दो नवम्बर को 60 वर्षीय मंजीत कौर लगभग 1500 श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ पाकिस्तान के ननकाना साहिब की यात्रा पर गईं थी। शनिवार रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।
ज्ञात हो कि इससे पहले इसी जत्थे में शामिल 68 वर्षीय गुरमुख सिंह का भी दिल का दौरा पड़ने से लाहौर में निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications