स्वाइन फ्लू से मृतकों की संख्या 485 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार रविवार को स्वाइन फ्लू के 71 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब इस बीमारी से पीड़ितों की संख्या 14,477 हो गई है।
महाराष्ट्र में एक और मरीज की मौत के साथ यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 207 हो गई। देश में फ्लू से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में ही हुई है। यहां फ्लू से 3,716 पीड़ित पाए गए हैं।
बयान के अनुसार देश में अब तक 76,033 लोगों की जांच की गई है जिसमें से 14,477 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
रविवार को सामने आए 71 नए मामलों में अकेले राजस्थान के 34 मरीज हैं। राजस्थान में अब तक फ्लू से 93 पीड़ितों की पुष्टि हुई है।
दिल्ली में 12 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह यहां पीड़ितों की संख्या 3604 हो गई है। अन्य नए मामलों में कर्नाटक के 17, केरल के 4, हरियाणा के 2 और उड़ीसा के 2 शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications