दिल्ली मेट्रो की बिजली बाधित, दो घंटे तक फंसे यात्री
पुलिस के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से अपराह्न 3.25 बजे दिल्ली मेट्रो की एक रेलगाड़ी के पहिए आर.के.आश्रम मार्ग स्टेशन और राजीव चौक स्टेशन के बीच थम गए।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा बिजली बाधित होने की वजह से सिगनल ने काम करना बंद कर दिया जिससे रेलगाड़ी का परिचालन थम गया।
अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया और इस दौरान कुछ यात्रियों के पैरों में मोच आ गई। उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराया गया।
करीब दो घंटे के बाद रेलगाड़ी का परिचालन दोबारा शुरू हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications