हम नक्सलियों को परास्त करेंगे : बुद्धदेव
पश्चिमी मिदनापुर के देबरा में एक रैली को संबोधित करते हुए बुद्धदेव ने कहा, "हम नक्सलियों को हराएंगे और उन्हें राज्य से बाहर खदेड़ कर रहेंगे। प्रदेश की जनता ने नक्सलियों के खिलाफ पहले ही संघर्ष आरंभ कर दिया है।"
उन्होंने कहा, "नक्सलियों ने क्षेत्र में भयावह माहौल पैदा किया हुआ है। उन्हें तृणमूल कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है।"
पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) नेता छत्रधर महतो को नक्सली कार्यकर्ता करार देते हुए उन्होंने कहा कि उनके अधिकांश करीबियों का नक्सलियों से संबंध है।
उन्होंने कहा, "नक्सलियों ने उन्हें आगे बढ़ाया और इस क्षेत्र की एक शख्सियत के रूप में उनकी पहचान बनाई। इसमें तृणमूल कांग्रेस का भी योगदान रहा। वह नक्सलियों के साथ हाथ मिलाकर राज्य की कानून-व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। हमें इस षडयंत्र के खिलाफ लड़ना होगा।"
महंगाई के खिलाफ संयुक्त रूप से मोर्चा लेने का आह्वान करते हुए बुद्धदेव ने कहा, "मंहगाई के खिलाफ हम इसी महीने कोलकाता में एक व्यापक प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसके खिलाफ जरूरी कदम उठाने के लिए और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए हम जरूरत पड़ी तो दिल्ली भी जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications