चीन कभी भी हमारे खिलाफ खड़ा हो सकता है : भागवत
भागवत ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "चीन कभी भी अपनी सहूलियत से हमारे खिलाफ खड़ा हो सकता है। हमें किसी भी प्रकार की गलतफहमी में नहीं रहनी चाहिए। उसकी ओर से किसी भी प्रकार की मिलने वाली चुनौती से निपटने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हवाईपट्टियों का निर्माण, भारत के नौ प्रमुख शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल स्थापित करना, अरूणाचल प्रदेश पर अपना दावा करना, ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाना और पड़ोसी देशों को अपने पक्ष में करना। ये सभी घटनाक्रम हमारे लिए चिंता की बात है।"
अन्य पड़ोसी देशों के बारे में भागवत ने कहा, "पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और आतंकवादियों की सहायता कर रहा है। आतंकवादियों के लिए बांग्लादेश शरणस्थली बन गया है। नेपाल, मालदीव, म्यांमार और श्रीलंका चीन के प्रभाव में हैं।"
उन्होंने कहा, "अमेरिका अपने अड्डे हमारे यहां स्थापित करना चाहता है और इसके लिए वह हमें और पाकिस्तान को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications