हिमाचल में आईजी ने खुद को गोली मारी (लीड-1)
शिमला के पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे और यातायात) जगजीत कुमार (57) अपने आवास पर रविवार की सुबह खून से लथपथ मृत पाए गए।
पुलिस का कहना है कि कुमार ने अपनी व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से आत्महत्या की जबकि परिजनों का आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारी उन्हें तंग करते थे।
पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला है। उनका सर्विस रिवाल्वर उनके शव के पास मिला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उनकी मौत शनिवार देर रात एक से डेढ़ बजे के बीच हुई। परिवार के लोगों ने घटना के संबंध में पुलिस को रात तीन बजे सूचना दी।
शर्मा ने कहा कि कुमार पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत परेशानियों के वजह से अवसादग्रस्त थे।
कुमार के परिवार के सदस्यों ने हालांकि कहा कि कुमार पिछले कुछ समय से अवसाद के शिकार थे लेकिन इसकी वजह वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनको परेशान किया जाना था और यही उनकी आत्महत्या की वजह बना।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications