चुनाव आयोग ने की असम के मुख्यमंत्री की निंदा
आयोग की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री के भाषण की वीडियो क्लिपिंग देखने के बाद आयोग ने पाया कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वह प्रमाणित भी होते हैं।
बयान के मुताबिक, "आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आयोग आपकी निंदा करता है और सलाह देती है कि भविष्य में आप सावधान रहें।"
उल्लेखनीय है कि गोगोई पर आरोप था कि उन्होंने राज्य में हुए उपचुनावों के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए चुनावी वादे किए।
गत तीन नवम्बर को ढेकियाजूली विधानसभा में मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि यदि कांग्रेस का उम्मीदवार जीत गया तो वह इस क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए विशेष पैकेज देंगे।
ढेकियाजूली और दक्षिण सलमारा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications